Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद धनगर महासभा के एक मीटिंग ग्राम पंचायत आसलपुर विधानसभा टूंडला में मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र दिलाए जाने के लिए जागरूकता बैठक हुई

धनगर महासभा के एक मीटिंग ग्राम पंचायत आसलपुर विधानसभा टूंडला में मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र दिलाए जाने के लिए जागरूकता बैठक हुई

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

धनगर महासभा के एक मीटिंग ग्राम पंचायत आसलपुर विधानसभा टूंडला में मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र दिलाए जाने के लिए जागरूकता बैठक हुई| बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भमर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि धनगर जाति प्रमाण पत्र तहसीलो से जारी कराए जाने के लिए धनगर समाज आंदोलन कर रहा है फिर भी प्रशासन मौन बना बैठा है केंद्र सरकार व प्रदेश की सरकार का लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य दिया है लेकिन धनगरो के साथ पूर्णत: अन्याय किया जा रहा है सरकार द्वारा किसानों के हक मांगने पर मांग पूरी कर दी हर समाज को लाभ दिया जा रहा है लेकिन तहसील प्रशासन धनगरो का उत्पीड़न कर रहे हैं इसलिए समाज का युवा एवं महिला हक दिलाने के लिए आगे आए तभी समाज की दिशा व दशा बदल सकते हैं हर व्यक्ति धनी का शब्द लिखें और प्रयोग करें | यदि धनगर को प्रयोग में नहीं लाया गया तो धनगर का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा समाज का शराबबंदी, नशीली चीजों, अशिक्षा, मृत्यु भोज, बाल विवाह, बाल श्रम जैसी कुरीतियों को त्याग देना होगा| जिलाध्यक्ष लखपत सिंह धनगर ने समाज को एकत्रित होकर तहसील व जिला अधिकारी के समक्ष धनगर प्रमाण पत्र पाने के लिए आंदोलन करने को कहा | लक्ष्मण सिंह धनगर ने कहा कि यदि धनगर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो समाज भूख हड़ताल करेगा सभा की अध्यक्षता विद्याराम धनगर पूर्व प्रधान ने की तथा संचालन पर विक्रम सिंह धनगर प्रधान ने की बैठक में हरिशंकर धनगर, सत्यवीर धनगर, कमल सिंह धनगर, पंकज धनगर, अजीत धनगर, पवन धनगर, टिंकू धनगर, राजपाल सिंह धनगर, प्रेमपाल सिंह धनगर, रघुवीर सिंह धनगर, आरती धनगर, पूजा धनगर रामदयाल धनगर, वीरपाल पाल धनगर, हरिशंकर सिंह धनगर, छोटे लाल धनगर आदि लोग मौजूद थे |

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com