Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सोसल मीडिया पर शिक्षक के विदाई पर छात्र छात्राओं का रोते विडियो हुआ वायरल

सोसल मीडिया पर शिक्षक के विदाई पर छात्र छात्राओं का रोते विडियो हुआ वायरल

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* खबर सहरसा से है जहां सोसल मीडिया पर शिक्षक के विदाई पर छात्र छात्राओं के भावुक पल का विडियो खूब वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो सोनपुरा मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है, वायरल विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है मध्य विद्यालय सोनपुरा के प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद स्कूल प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें न सिर्फ सोनपुरा मध्य विद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद है बल्कि आसपास के कई स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल मौजूद है। बताया जाता है की महज 6 महीने पूर्व राजीव कुमार सिंह का तबादला प्रिंसिपल के तौर पर मध्य विद्यालय सोनपुरा में हुआ था और इस दौरान अपने 6 महीने के कार्यकाल में न सिर्फ स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया बल्कि सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्र छात्राओं को योजनाओं का भी भरपूर लाभ मिला।इतना ही नही स्कूल के समय प्रिंसिपल के साथ साथ एक अभिभावक के रूप में भी बच्चों से जुड़े रहें। यही जुड़ा बच्चों को दिल को छू गया जिस वजह से अपने प्रिंसिपल राजीव कुमार सिंह के तबादले के बाद स्कूल के बच्चे खुद को रोक नही पाए और तबादले के बाद अपने प्रिंसिपल को नही जाने देने की जिद्द पर भावूक हो गए। बच्चों के भावूक पल को देख बच्चों से लिपटकर खुद प्रिंसीपल राजीव कुमार सिंह भी भावुक हो गए। और उनकी आंखे भी बच्चों को देखकर नम हो गईं। बहरहाल ऐसे भावुक क्षण एक शिक्षक और छात्र के बीच बहुत ही कम देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरत है मध्य विद्यालय सोनपुरा से तबादले के बाद प्रिंसीपल राजीव कुमार सिंह से सीख लेने की ताकि बच्चों को पठन पाठन के साथ साथ सरकारी लाभ का समय पे लाभ दिलाने सहित बच्चों को प्रिंसिपल के साथ साथ एक अभिभावक तौर पर खुद को साबित करने की ताकि बच्चों का शिक्षा के अलावे बौद्धिक विकास हो सके।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com