सहरसा बिहार 77 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
77 वर्षीय बुर्जुग व्यक्ति को अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)।
*रिपोर्ट :-* विकास कुमार।
*एंकर :-* सहरसा में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात अपराधियों ने सोए अवस्था में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना देर रात सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के अमृता गांव की है। मृतक बुजुर्ग का नाम पीताम्बर ठाकुर बताया जाता है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर रात बुजुर्ग अपने घर मे अपने पोते के साथ सोए हुए थे। तभी अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले उठे तो देखा बुजुर्ग खून से लथपथ थे। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली बुजुर्ग के सिर में लगी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि गोली किसने और क्यों मारी है यह स्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
*बाइट..1:-* टुनटुन ठाकुर, मृतक के परिजन।
*बाइट..2 :-* रामदेव पासवान, चौकीदार, सोनवर्षा राज थाना।
Subscribe to my channel


