Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा फोटो खिंचाने वाली युवती निकली अंतरराष्ट्री्य पर्यावरण कार्यकर्ता, कमिश्नर ने मांगा प्रशासन से जवाब

फोटो खिंचाने वाली युवती निकली अंतरराष्ट्री्य पर्यावरण कार्यकर्ता, कमिश्नर ने मांगा प्रशासन से जवाब

Spread the love

आगरा

 

आगरा। हाथों में पोस्टर लेकर ताजमहल की तलहटी पर खड़े होकर फोटो खिंचाने वाली युवती ने ​टविटर पर कसा तंज। इंटरनेशनल पर्यावरण कार्यकर्ता है युवती। कमिश्नर ने प्रशासन और नगर निगम से मांगा जवाब।
हाथों में पोस्टर लेकर ताजमहल #Tajmahal की तलहटी पर खड़े होकर ताजमहल की खूबसूरती पर तंज कसने का फोटो जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा वह फोटो अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कं गुजम का है। लिसीप्रिया ने यह फोटो अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया था। ट्विटर पर पोस्ट होने के बाद यह फोटो तेजी के साथ वायरल हुआ था। लिसिप्रिया द्वारा हाथ में पकड़े हुए पोस्टर पर लिखा हुआ है “Behind The Beauty Of Taj Mahal is Plastic Pollution”. और उनके आसपास ताजमहल के आगे नदी किनारे प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने प्रशासन व नगर निगम से जवाब-तलब किया। नगर निगम ने स्पष्टीकरण भी मांगा है।
पर्यावरण संरक्षण की चला रहीं मुहिम
असम के मनीपुर गांव में जन्मी लिसीप्रिया छह साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनियाभर में मुहिम चला रही हैं। संसद भवन के सामन उन्होंने 2019 में पर्यावरण परिवर्तन कानून और शिक्षा नीति में पर्यावरण को शामिल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद 2019 में ही उन्हें स्पेन के मेड्रिड शहर में आयोजित यूनाइटेड नेशन्स क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस (सीओपी-25) में सबसे युवा पर्यावरविद् के रूप में ख्याति मिली।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com