Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा जेल से निकलते ही आर्म्स एक्ट के आरोपी को अपराधियो ने मारी गोली, गोलीबारी में युवक घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती

जेल से निकलते ही आर्म्स एक्ट के आरोपी को अपराधियो ने मारी गोली, गोलीबारी में युवक घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती

Spread the love

*रिपोर्टर :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा मंडल कारा से जमानत पर बाहर निकल कर घर जा रहे जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआमणि गांव निवासी मदन यादव के पुत्र तिलो यादव के कमर में गोली लगने की घटना से नया बाजार का इलाका स्तब्ध हो गया। घायल के परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वे बीते मार्च महीने के 25 तारीख को बनगांव में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। जिसके बाद बुधवार को उनकी जमानत हुई थी। वे देर शाम मंडल कारा से बाहर निकले थे। वे बाइक पर घर जा रहे थे। जैसे ही वे लोग नया बाजार के हवाई अड्डा के निकट अवस्थित एक निजी चिकित्सक के मोड़ पर पहुंचे। तभी बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उनके ऊपर गोली चला दिया। जो गोली उनके कमर में लगी। दूसरी गोली मिसफायर हो गई। गोलीबारी के अपराधी बाजार की ओर भाग गए। जिसकी सूचना पर सदर थाना पुलिस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।

*BYTE :-* जख्मी के पिता मदन यादव
*BYTE :-* डॉ अभिनव कुमार सिंह

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com