फिरोजाबाद विवेचकों को वर्ष 2015 से 2022 तक की विवेचनाओं में समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करने के दिए दिशा निर्देश
विवेचकों को वर्ष 2015 से 2022 तक की विवेचनाओं में समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करने के दिए दिशा निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद के समस्त विवेचकों को वर्ष 2015 से 2022 तक की विवेचनाओं में समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करने के दिए दिशा निर्देश ।
अगले 10 दिनों में किसी भी विवेचक पर 05 से ज्यादा न हो विवेचना ।
समयबद्ध गिरफ्तारी, निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण हो विवेचनाओं का निस्तारण ।
लापरवाही करने वाले विवचकों पर होगी कार्यवाही ।
वादी को समयबद्ध न्याय मिले प्रथम प्राथमिकता ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण की उपस्थिति में समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के समस्त विवेचकों थाना प्रभारी व उ0नि0 संग गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें महोदय द्वारा बताया गया कि समस्त विवेचकों को वर्ष 2015 से वर्ष 2022 तक की विवेचनाओं का दिनांक 15-06-2022 तक निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निस्तारण करना है । किसी भी विवेचक पर 05 से ज्यादा विवचना नहीं बचे । सभी अभियोगों में समय से गिरफ्तारी, न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण प्रत्येक दशा में होंना है । साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि पुलिस कार्यालय में तैनात हाल चाल दस्ता द्वारा मुकदमों के वादी से वार्ता की जाएगी कि वह संतुष्ट है या नहीं ।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel


