Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

शमसाबाद शमसाबाद निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद तेज प्रताप यादव

शमसाबाद निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद तेज प्रताप यादव

Spread the love

 

शमसाबाद। मैनपुरी के समाजवादी पार्टी के सांसद तेज प्रताप यादव शमसाबाद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की।

शमसाबाद के गांव हिरनेर में पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू यादव के यहां श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। सोमवार को भागवत कथा के समापन के बाद एक भंडारे का आयोजन किया गया था। शमसाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख पिंटू यादव सैफई परिवार के करीबी माने जाते हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निजी कार्यक्रम में मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा कर सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com