बांदा दो गाड़ियों की आपसी भिड़ंत में 3 लोग घायल एक की उपचार करते समय मौत
दो गाड़ियों की आपसी भिड़ंत में 3 लोग घायल एक की उपचार करते समय मौत

बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

बांदा जनपद के थाना कमासिन अंतर्गत आज समय करीब 4:00 बजे छिलोलर के नजदीक दो पहिया वाहनों एक हीरो होंडा स्प्लेंडर गाड़ी no -up90D2527 दूसरी गाड़ी अबेंजर 160 गाड़ी no – GJ01 ux 9868 में आपसी भिडंत हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए फोन के माध्यम से जैसे ही सूचना थाना अध्यक्ष कमासिन उमेश कुमार सिंह को प्राप्त हुई तत्काल बात को संज्ञान में लेते हुए अपने हमराही साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर चारों व्यक्तियों को सीएचसी कमासिन अस्पताल भेजा गया चारो व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं कालका प्रसाद पुत्र राम लखन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुर ब लवलेश पुत्र मनु धुरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छिलौलर , अजय पुत्र बब्बू आरख उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छिलौलर । जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक का नाम इंदल पुत्र बाबूलाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रानीपुर ।अन्य तीन व्यक्तियों को जिला अस्पताल बांदा रिफर किया गया।
मृतक का पंचनामा भरा जा रहा है ला एण्ड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है
थानाध्यक्ष कमासिन ने बताया उमेश कुमार सिंह बहुत ही नेक दिल अधिकारी हैं जैसे ही आम जनमानस की कोई भी गंभीर समस्या सामने आती है तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई करवाते हैं जब से थाना कमासिन का चार्ज संभाला है आज तक बहुत ही कम मुकदमा पंजीकृत हुए हैं बहुत अधिक संख्या में प्रार्थना पत्र प्राप्त होते हैं लेकिन दोनों पक्षों को आपस में समझाते हुए सुलह समझौता करवा कर निपटा देते हैं क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है जब से चार्ज संभाला है पूरे क्षेत्र में अमन शांति का माहौल बना है
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



