Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद टूंडला एबीवीपी पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षिको का किया सम्मानित

टूंडला एबीवीपी पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षिको का किया सम्मानित

Spread the love

 

टूंडला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टूंडला के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर में इंग्लिश स्पोकन इंस्टिट्यूट ब्रिटिश स्कॉलर्स एकेडमी के डायरेक्टर सर कुनाल वर्मा, राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन की डायरेक्टर अमिता जैन, प्रशांत जैन, देवयानी जैन, प्रियांक जैन, आयुषी जैन शिक्षक-शिक्षिकाओं का एबीवीपी नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना, तहसील प्रमुख डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रवि सक्सेना ने कहा कि, समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। किसी देश की प्रगति व विकास में शिक्षकों का अहम योगदान रहता हैं। यह शिक्षक की जिम्मेदारी होती है कि वो अपने शिष्यों में बौद्धिकता का विकास करते हुए नैतिक, चारित्रिक गुणों का विकास करे और साथ ही उनमें देश सर्वोपरि की भावना को विकसित करें।

जिससे युवा शिक्षा को ग्रहण करके उस शिक्षा के जरिए देश के विकास, संवर्द्धन और उन्नति में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर छात्रा प्रमुख सोनाली माहौर, प्रीति जैन व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com