प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको के उपयोगार्थ टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया
प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको के उपयोगार्थ टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज दिनांक 29.11.23 को BRC कर्वी -चित्रकूट में उ० प्र० शासन द्वारा संचालित-लर्निंग रिसार्स पैकेज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको के उपयोगार्थ टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद जी- बांदा-चित्रकूट श्री आर० के सिंह पटेल रहे। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण का कार्य मा० सांसद जी, जिला विस्तारक श्री अभय प्रताप सिंह सभासद् श्रीविनीत पयासी जी, BEO श्री अतुल दत्त तिवारी तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत- माल्यार्पण बैज अलंकरण एवं बुके देकर किया गया। इसके पश्चात BEO-कर्वी द्वारा मा० सांसद जी एवं उपस्थित अतिथियों का स्वागत शब्द सुमन के रूप में किया गया। अब टैबलेट वितरण का शुभाराम मुख्य – अतिथि- मा० सांसद जी के कर कमलों से प्रतीकात्मक रूप से 16 शिक्षकों को वितरित किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने सहयोग प्रदान किया। तदोपरांत मा० सांसद जी का उद्बोधन हुआ, जिसमें उन्होंने अपने ओजस्वी व प्रेरक उद्बोधन में बताया कि सरकार की यह योजना सराहनीय है, इससे बेसिक शिक्षा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और गांव गरीब किसान के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित हो सकेंगे। विकास खण्ड कर्वी में कुल 509 तथा नगर क्षेत्र कर्वी में 10 टैबलेट का वितरण किया गया। उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। अंत में ब्लाक के ARP दिलीप सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, शक्ति तोमर, नोडल शिक्षक संकुल बृजेश सिंह, दिलीप सिंह, लवलेश सिंह, शशिकांत पाण्डेय,
बृजगोपाल मिश्र ,सीताराम सिंह, अनिल दीक्षित, इंद्रदेश श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, नवल पाण्डेय, रामबाबू सिंह, वरुण सिंह तथा ए० आर० पी० तीरथ प्रसाद, दिलीप सिंह, संतोष साहू, सुशील साहू , अशोक पठारी आदि के सहयोग से टैबलेट वितरण का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सिंह ने किया।
*पत्रकार राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*
Subscribe to my channel



