चित्रकूट मतोला यादव व रामबाबू यादव के घर में लगी आग सामान जलकर राख

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के तहसील मानिकपुर अंतर्गत मतोंला यादव पुत्र श्री रामबल यादव तथा रामबाबू पुत्र सूर्यबल के ग्राम कुसमी स्थित रहायसी कच्चे मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मानिकपुर विवेक कुमार द्वारा पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए नुकसान का मूल्यांकन किया गया एवम् भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आग की सूचना जैसे ही उपजिलाधिकारी मानिकपुर को फोन के माध्यम से पता चली तुरंत ही मौका मुआयना करने के लिए नायब तहसीलदार मानिकपुर को मौके पर भेजकर आकलन करवाया और आग पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी मदद दिलाने की बात कहीं गई बहुत ही सराहनीय कार्य अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा इस मौके पर राजस्व अधिकारी कर्मचारियों आग पीड़ितों सहित काफी अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



