बांदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में ब्लाक स्तरीय मेले का आयोजन हुआ संपन्न

*बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन में ब्लाक स्तरीय मेले का आयोजन हुआ संपन्न*
उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा विकासखंड कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आजादी के अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयुष्मान भारत अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आरके पटेल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सी, एम,ओ, अनिल कुमार श्रीवास्तव ने किया सर्वप्रथम सांसद आर के पटेल जी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया वही बच्चियों द्वारा सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई तत्पश्चात सांसद ने कहां की फिर से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सबको बधाई उन्होंने कहा स्वास्थ्य निश्चित प्रगति सुनिश्चित के तहत 18 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इन मेलों में सब सुंदर सब निरोग शरीर के उद्देश्य से पुनः रामराज की परिकल्पना की गई है आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 500000 तक का इलाज मुक्त किए जाने के लिए सरकार ने योजना दी है इसके अलावा तमाम स्वास्थ्य की योजनाओं बच्चों के कुपोषण से लेकर हर स्तर तक के इलाज की सरकार ने व्यवस्था की है मेले में अन्य विभागों के अनेक स्टाल भी लगाए गए जिन से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी को जागरूक करने का कार्य सांसद जी ने किया वहीं केंद्र और राज्य की सरकारो के द्वारा संचालित आनेको योजनाओं की उपलब्धियों को बताया वहीं सांसद आर के पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हर वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना एवं नवेली बुंदेली के तहत जन्मी बच्चियों का केक काटकर जन्मदिन मनाया इस शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, अजय पटेल, ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा युवा समाजसेवी नवल तिवारी जी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



