पाकुड़ टीबी उन्मूलन जरूरी गांवो में चलाया जागरूकता अभियान

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
अमड़ापाड़ा पाकुड़ यक्ष्मा रोग व कोविड टीकाकरण को लेकर शनिवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड के आदिवासी दुर्गम गाँवो में ग्रामीणों के साथ बैठक कर पिरामल स्वास्थ्य के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पिरामल स्वास्थ्य के मो. शमीम अख्तर ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्ष्णों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वही सम्भावित टीबी रोगियों का बलगम को संग्रह कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर अमड़ापाड़ा जाँच के लिए लाया गया। चिन्हित टीबी मरीज की इलाज को लेकर समुचित व्यवस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। आदिवासी बाहुल्य गाँव बड़ा बास्को, में भर्मण कर जागरूकता अभियान चलाया गया। जहाँ लोगो को टीबी बीमारी के साथ साथ कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों को समझाया गया।
पिरामल स्वास्थ्य के मो. शमीम अख्तर ने बताया कि आज नया कटहलडीह में मिले टीबी मरीज चुंडो मराण्डी पिता स्व. मंगल मराण्डी उम्र 60 वर्ष को जाँच उपरांत टीबी की दवा दी गई एवं नियमित सेवन करने को कहा गया ।नया कटहलडीह की सहिया शिसीलिया मराण्डी से कहा गया कि मरीज का दवा खाने सम्बंधित जानकारी लेते रहे। वही मौके पर लैब टेक्नीशियन मारकुस हेम्ब्रम , एसटीएस कालेश्वर टुडू बिजय मड़ैया एवं सहिया उपस्थित थे
Subscribe to my channel



