फिरोजाबाद फिरोजाबाद पुलिस की सराहनीय पहल,स्कूल की फीस जमा कर दिलाया एडमिट कार्ड


दरोगा ने भरी हाईस्कूल की फीस,अब गरीब का बच्चा देगा परीक्षा
थाना नारखी की नगला बीच चौकी पर तैनात हैं दरोगा अमित तोमर,अमित की चहूंओर हुई सराहना
गरीब बच्चे का परिवार कर रहा है अमित की भूरि भूरि प्रशंशा
बताते चले कल शुबह से यूपी बोर्ड की परीक्षाऐ शुरू हो रही है आज सुबह रूकमपाल पुत्र इंद्रपाल निवासी गंगापुर थाना नारखी जब अपने स्कूल प्रवेश पत्र लेने गया तो प्रबंधन ने फीस जमा ना होने से उसे प्रवेश पत्र नही दिया गया जिसकी शिकायत उसने हेल्प लाइन नंबर पर की गयी कि दिनाक 25/03/2022 को मेरा एग्जाम है जबकि स्कूल वाले मेरा प्रवेश पत्र नहीं दे रहे हैं ।
सूचना पर चौकी इन्चार्ज नगला बीच अमित तोमर द्वारा मय पीआरवी 0663 के स्कूल श्रीराम त्रिवेणी देवी उत्तर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदी थाना नारखी फिरोजाबाद पहुंचकर स्कूल स्टाफ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ फीस जमा न होने के कारण प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है । इस पर चौकी इन्चार्ज अमित तोमर द्वारा रुकम पाल की फीस भरकर प्रवेश पत्र, रूकम पाल को दिलवाया तथा उसकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए सकुशल उनको घर भेजा गया,इस बात की चारो ओर प्रशंशा हो रही है
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

