चित्रकूट थाना मऊ पुलिस को मिली बडी सफलता, दिनांक 05.03.2022 को युवती के हत्या काण्ड का खुलासा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज
प्रेस नोट:-चित्रकूट पुलिस*
*थाना मऊ पुलिस को मिली बडी सफलता, दिनांक 05.03.2022 को युवती के हत्या काण्ड का खुलासा*
*घटना करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन में अपराध और अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री शैलेन्द्र राय के निकट पर्यवेक्षण में , क्षेत्राधिकारी मऊ श्री सुबोध गौतम के नेतृत्व में जनपदीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ श्री आनन्द कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा दिनांक 05.03.2022 को ग्राम बरहा कोटरा में थाना मऊ क्षेत्र में हुयी युवती की सनसनीखेज हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये घटना में कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 05.03.2022 को ग्राम बरहा कोटरा में थाना मऊ क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद हुआ था जिसके सम्बन्ध में थाना मऊ में मु0अ0स0 56/22 धारा 302/201/376 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमें की विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त कमल विहारी उर्फ बब्लू विधायक पुत्र लक्ष्मीनारायन त्रिपाठी निवासी बरहा कोटरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को आज दिनाँक 20.03.2022 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त बब्लू विधायक द्वारा कड़ी पूछताछ के दौरान बताया की उसकी बुरी नजर युवती(मृतिका) पर बहुत पहले से ही थी, दिनांक 05.03.22 शाम को करीब 6.00 बजे शौच जाते समय शिव मन्दिर के पास से युवती (मृतिका) को अकेला पाकर उसका पीछा कर लिया और मन्दिर के पश्चिम की तरफ खेतो और झाँडियो के पास(घटनास्थल) चुपके चुपके पहुँचकर युवती(मृतिका) को दबोच लिया गया विरोध करने पर उसका मुँह दबाकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश को अपने खेत के पास झाँडियो में नाले के किनारे पलट दिया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*
कमल विहारी उर्फ बब्लू विधायक पुत्र लक्ष्मीनारायन त्रिपाठी निवासी बरहा कोटरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0स0 55/12 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना बरगढ जनपद चित्रकूट
2. मु0अ0स0 116/15 धारा 379/411 भादवि व 4/21 खान एवं खनिज अधि0 व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 थाना मऊ जनपद चित्रकूट
3. मु0अ0स0 56/22 धारा 302/201/376 भादवि0 थाना मऊ जनपद चित्रकूट
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
01.प्रभारी निरीक्षक श्री आनन्द कुमार सिंह
02.उ0नि0 बालकिशुन
03.उ0नि0 कन्हैया वक्श सिंह
04. का0 होलिकेन्द्र
05. का0 अंकित कुमार सिंह
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



