गढवा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

कांडी(गढ़वा) : थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने की। वहीं बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर संजय खाखा ने कहा कि होली पर्व पहले से अब तक शांतिपूर्ण वातावरण में हम सब मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी होली शांतिपूर्ण तरीके से ही सभी लोग मनाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना का कारण केवल शराब ही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। साथ ही असमाजिक तत्वों पर पुलिस सख्ती से ध्यान रखेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि कहीं आपको ऐसा लगता है कि कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है तो पुलिस को अवश्य सूचित करें। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, उपाध्यक्ष जवाहर राम, सांसद प्रतिनिधि सूर्यदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मुखिया विनोद प्रसाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, आबिद खलीफा, बाबू खान, अमरेश चंद्र सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel

