फिरोजाबाद महाप्रबंधक महोदय उत्तर मध्य रेलवे , प्रयागराज के टूंडला आगमन पर एन.सी.आर.एम.यू. हार्दिक स्वागत एंव अभिनंदन किया

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

श्रीमान महाप्रबंधक महोदय उत्तर मध्य रेलवे , प्रयागराज के टूंडला आगमन पर एन.सी.आर.एम.यू. हार्दिक स्वागत एंव अभिनंदन किया और इसके साथ – साथ नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन कुछ बुनियातोदी समस्याओ के बारे मे अवगत कराया जो कि निम्न प्रकार है :
1) रेलवे कालोनियों मे रेल आवासो की स्थिति काफी दयनीय है जिसके लिए पहले की तरह आउट सोर्सिंग की व्यवस्था की जाए एंव रिक्त पदो को अति शीघ्र भरा जाये |
2) रेलवे अस्पताल टूंडला मे लंबे समय से पड़े हुये रिक्त पदो को जल्द भरा जाये एंव जरूरी चिकित्सीय उपकरण तथा मशीने जैसे – अल्ट्रा साउंड आदि उपकरणो को उपलब्ध कराया जाये साथ ही महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराई जाये |
3) रनिंग स्टाफ को 30% रनिंग बेनीफिट के साथ प्राइवेट अस्पतालो मे वार्डो की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए |
4) मुख्य स्वास्थय निरीक्षक कालोनी टूंडला के यहाँ 30 पद रिक्त है जिसके कारण रेलवे कालोनियों मे सफाई का कार्य कराने मे काफी असुविधाओ होती है | कोविड -19 महामारी एंव डेंगू के प्रकोप को देखते हुये सफाई की समुचित व्यवस्था कराने हेतु स्टेशन परिसर जैसी आउट सोर्सिंग रेलवे कालोनियों मे भी कराई जाए |
5) सभी कार्यालयो एंव रेलवे अस्पताल टूंडला मे शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था की जाए |
6) कर्मचारी हित हेतु बने फ्रेंड्स क्लब व कम्यूनिटी हाल के जिणोंद्वार व पुर्नगठन हेतु यूनियन प्रतिनिधियों को शामिल कर समिति बनाई जाए |
7) असिटेंट लोको पायलट से गार्ड का काम करवाना बंद किया जाये |
8) गार्डो को आर.एस.ओ. के अधीन न किया जाये , वर्तमान व्यवस्था मे ही रखा जाए एंव एन.आर.टी. करने के बाद रनिंग कर्मचारियो को मुख्यालय वापिस आने हेतु समय से गाड़ी उपलब्ध कराई जाये |
9) प्लेट फार्म संख्या- 04 से लेकर 07 तक गाड़ियो मे पानी भरने के लिए हाइड्रेण्ट लाइन लगी है लेकिन कर्मचारियो के चलने के लिए पाथ- वे नहीं है जिससे कैरिज़ एंव वैगन स्टाफ को गाड़ियो मे पानी भरने मे काफी असुविधा होती है एंव दुर्घटना की आशंका भी रहती है |
10) डीएफ़सीसीएल मे कार्य करने वाले क्रू का चेंजिंग पॉइंट न्यू टूंडला बनाया जाए |
11) टूंडला लॉबी से कंट्रोल ऑफिस तक कर्मचारियो की सुविधा हेतु आने- जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनवाया जाये |
12) महिला कर्मचारियो के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए |
13) ट्रेक मेंटरनो को वॉशिंग अलाउंस जो कि पूर्व मे मिलता था , उसको पुन: चालू कराया जाये |
14) इंजी0 विभाग के सभी आर्टिजन स्टाफ को ड्रेस अथवा ड्रेस अलाउंस दिलवाना सुनिश्चित कराया जाये |
15) सभी कर्मचारियो के लिए जीडीसीई परीक्षा प्रतिवर्ष कराना सुनिश्चित कराया जाये |
16) प्लेट फार्म संख्या 01 से 07 तक सभी प्लेटफार्मों को पाथ –वे के द्वारा जोड़ा जाये जिससे क्रू /गार्ड / कमेर्शियल एंव बॉक्स पोर्टर को आसानी से पहुँच सके जिससे गाड़ियो के अनावश्यक विलंबन को रोका जा सके |
17) नए बने रेल आवासो को सभी विभागो मे बांटा जाए |
18) लोको मे लगे सी.वी.वी.आर.एस. केमरो के लगे होने के कारण क्रू के ऊपर अतिरिक्त मानसिक दबाब पड़ता है एंव वह अपने कार्य को सुगमता से नहीं कर पाता जिस कारण संरक्षा व सुरक्षा मे चूक व दुर्घटना जैसी घटनाए घटित हो सकती है | कृपया सभी लोको मे से सी.वी.वी.आर.एस कैमरो को हटाया जाये |
19) ट्रेन मेनेजर एंव क्रू के लाइन बॉक्स को न हटाया जाये एंव निरंतर कार्य प्रणाली मे लिए जाए |
20) कर्मचारियो की कमी के कारण छुट्टी व रेस्ट समय से नहीं मिल पाता है जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव मे रहते है और कभी –कभी अप्रिय घटना भी घट जाती है इसे रोकने के लिए रिक्त पड़े पदो को भरा जाए |
21) ट्रेन मेनेजर ( गार्ड ) के काफी समय से पड़े रिक्त हुये पदो को अबिलंब भरा जाए | वर्ष 2012 से मेल ट्रेन मेनेजरों की सेंशन स्ट्रेंथ को बढ़ा कर रिवाइज नही किया गया है | उन सभी पदो को पूर्ण करते हुये आगामी प्रोमोशन लिस्ट को निकाला जाये एंव मेल लिंक का मुख्यालय से निर्धारण किया जाए |
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे : श्री, बलराम.के पी सिंह .सरदार सिंह .जयकिशन अजवानी , अमित पाल सिंह , दीपक शर्मा ,अजय प्रताप सीसोदिया , मुकेश कुमार प्रवीण कुमार यादव , दिनेश कुमार , रोशन लाल मीना मनोज मीना , रोशन लाल मीना, कैलाश चन्द्र , संजीव यादव , कृष्णा मीना , सतेन्द्र यादव आदि मोजूद रहे
Subscribe to my channel


