गढवा राजकीय मध्य विद्यालय रपुरा में सेवानिवृत शिक्षक को धूमधाम से दी गयी विदाई

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत हरिहरपुर के ग्राम रपुरा मे राजकीय मध्य विद्यालय के सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक आलियार मेहता को बैंड पार्टी के साथ धूमधाम से विदाई दी गयी।इसमें आसपास के विभिन्न विद्यालय से काफी संख्या में शिक्षक एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनके सम्मान में बात कही।इनमें विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत तिवारी.सहायक शिक्षक मुकेश शुक्ल , मनोज कुमार गुप्ता , मनोज तिवारी रामधनी राम, प्रदीप कुमार, सहित अन्य शामिल थे।कार्य क्रम के अध्यक्षता चन्द्रदीप मेहता एवं मंच का संचालन अखिलेश कुमार सिंह ने किया.शिक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने अलियार मेहता को प्रशास्त पत्र देकर सम्मानित किया.वहीं मनोज तिवारी ने एवं अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मेहता के सेवाकाल का बखान जितना शब्दों में की जाए उतना ही कम होगा क्योंकि आलियार जी समय वह उत्तरदायित्व का अक्षर सह पालन करते थे।आज इनके सेवानिवृत्त हो जाने से इनका कमी सदैव रहेगा. वही संबोधित करते हुए विदयालय के प्राचार्य उमाकांत तिवारी ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते ,वे जहां भी रहेंगे वहां शिक्षा का दीप जलाने का कार्य करेंगे।
विदाई समारोह में जो सम्मान मिला उसका बखान करते हुए सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक के पुत्र सह युवा समाजसेवी अनूप कुमार प्रजापति ने कहा कि मेरे पिताजी को विदाई समारोह में सभी शिक्षकों, बच्चों एवं ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया है उस सम्मान के लिए सदा हम सभी परिवार ऋणी रहेंगे।
मौके पर उपस्थित दक्षिण क्षेत्र के भावी उम्मीदवार प्रत्याशी बीना देवी पति दयानंद यादव वार्ड सदस्य संजय सिंह, रविंदर कुमार, महेंद्र राम ,सीताराम संजय कुमार भारती, विजय कुमार भारती, डॉक्टर अखिलेश चंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


