फिरोजाबाद एसएसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

— नगर के स्टेशन रोड पर पुलिस फोर्स के साथ निकाला गया फ्लैग मार्च
— नगरवासियों से विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की अपील
टूंडला: दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी आशीष तिवारी के नेतृत्व में नगर के सुभाष चौराहा से फ्लैग मार्च शुरू किया गया। सब्जी मंडी, भारत माता चौक, रामलीला मैदान, मैन बाजार, दीपा का चौराहा से वापस सुभाष चौराहा पर आकर समाप्त हुआ। एसएसपी ने कहा कि 20 फरवरी को जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। सभी क्षेत्रवासी मिल जुलकर भाई चारा कायम रखते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और सबसे पहले मतदान करें। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी शांति व्यवस्था में व्यवधान पैदा करेगा। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अशांति फैलाने और गड़बड़ी करने वालों की सूचना संबंधित थाने में दें। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद
Subscribe to my channel


