आगरा हिन्दू वादी नेता गोविंद पाराशर भाजपा में शामिल राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा का लिया संकल्प

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
———————————————————
आगरा । राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेकर भाजपा में शामिल हो गए हैं । गोविंद पाराशर भाजपा की राष्ट्रवादी राजनीति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यप्रणाली से प्रभावित थे । उन्होंने बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी से संपर्क कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी । बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यमंत्री बीएल वर्मा, रामबाबू हरित, प्रदीप भाटी, संजीव चौबे, आदि प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर गोविंद पाराशर को भाजपा की सदस्यता प्रदान करते हुए भाजपा में उनका स्वागत किया और सीघ्र ही उन्हें दायित्व सौंपने की घोषणा की ।
गोविंद पाराशर ने भाजपा में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और महानगर अध्यक्ष भानू महाजन सहित संपूर्ण कार्यकारिणी का आभार जताया है।
Subscribe to my channel