आगरा थर्ड वेरिएंट ओमिक्रोन पर ऑनलाइन हुई चर्चा

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
आगरा। प्रोन्नति फाउंडेशन एन.जी.ओ के तत्वाधान में ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अद्रिजा स्वेन के साथ पम्मी सिंह ने किया व अध्यक्षता मुक्ता मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ स्वाति (गुरुग्राम हरियाणा) कोविड के थर्ड वैरीअंट पर परिचर्चा करने के लिए आमंत्रित थीं। परिचर्चा का विषय-कोविड का नया वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ रहा।
इस परिचर्चा में करुणा ऋषि, संगीता चौहान (सदफ), राधा गोयल, पूनम गुप्ता,सुनीता पुनिया ,चंद्रकांता सिवाल, डॉ भावना शुक्ल, प्रियांशु शुक्ला,पम्मी सिंह, डॉ मणि जोशी, महिमा गुप्ता,प्रकाश मिश्रा,अद्रिजा स्वेन,मुक्ता मिश्रा, सुनील शर्मा, डॉ कामना तिवारी श्रीवास्तव जुड़ीं । आमंत्रित अतिथियों ने डॉ स्वाति से इस संदर्भ में प्रश्न पूछे। जैसे, ओमिक्रोन के लक्षण? बचाव और सावधानी आदि सवालो डॉ॰ स्वाति ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। मास्क, सैनेटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन हमेशा करना होगा। किसी भी तरह नये वेरियंट का हल्के नहीं लेना है।
Subscribe to my channel


