Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट जिले के कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति महोदय के नाम उप जिला अधिकारीयों को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

*चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज

 

आज दिनांक 07 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चित्रकूट जनपद की दोनों विधानसभाओं 236 चित्रकूट विधानसभा एवं 237 मानिकपुर विधानसभा के अंतर्गत कर्वी तहसील एवं मानिकपुर तहसील में उप जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया !*
*236 चित्रकूट विधानसभा के अंतर्गत कर्वी तहसील पहुंच कर जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट के जिला सचिव फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल राज्यपाल शासन उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदया सदर कर्वी श्रीमती पूजा यादव जी को सौंपा गया !*
*जिला सचिव / फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी ने कहा की पल्स एवं सहारा कंपनी द्वारा तमाम गरीबों प्रदेशवासियों का बीमा करते हुए एक-एक आदमी का रुपया पल्स एवं सहारा कंपनियों में जमा कराया गया था ! जिसका भुगतान आज तक नहीं किया गया गरीब प्रदेशवासी / बीमा धारक जमा रुपया पाने के लिए आज पल्स एवं सहारा कंपनियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कंपनी के लोगों का कोई अता पता नहीं है ! इस प्रकरण पर कांग्रेस पार्टी मांग करती है की उत्तर प्रदेश सरकार हस्तक्षेप करते हुए सभी गरीबों प्रदेशवासियों / बीमा धारको की गाढ़ी कमाई का जमा रुपया वापस पल्स एवं सहारा कंपनियों से दिलाया जाए ! हमारी मांगों को नहीं माना गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी !*

*इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार पाल, ब्लाक अध्यक्ष कर्वी जगजाहिर सिंह पटेल, जिला सचिव यमुना प्रसाद शुक्ला, जिला सचिव कुलदीप द्विवेदी, उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रशांत गुप्ता, पूर्व महासचिव सविता, रामआसरे उपाध्याय, बारेलाल सिंह, नगर अध्यक्ष मानिकपुर प्रदीप गुप्ता, आशुतोष अग्रहरी, फूलचंद केसरवानी, सचिन कुशवाहा, धर्मेंद्र अग्रहरी, महेंद्र सोनी, दिवेश पटेल, मनीष पटेल आदि कांग्रेस जन ज्ञापन सौंपने में मौजूद रहे !*

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com