Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा बार और बैंच के मधुर संबंध रहेंगे कायम

Spread the love

**तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

एत्मादपुर (आगरा)। बार और बैंच के संबंध आपसी सांमजस्य के संग मधुरतापूर्ण कायम रहेंगे। साथी सभी सीनियर और जूनियर अधिवक्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पूरी पारदर्शिता के साथ प्रति माह बार के आय-व्यय का हिसाब दिया जाएगा। तहसील आने वाले वादकारियों को सुलभता से सहज न्याय दिलाने के साथ सहुलियतों का ख्याल रखा जाएगा।
उक्त विचार तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा (उपाध्याय) एडवोकेट ने शुक्रवार शाम तहसील परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा (उपाध्याय), वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगबीर सिंह सिकरवार, उपाध्यक्ष सुमन प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष केपी सिंह सिकरवार, संयुक्त सचिव प्रशासन अमित दीक्षित, संयुक्त सचिव प्रकाशन ओमकार सिंह बघेल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय कमल सिंह बघेल, वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन त्यागी, यतेंद्र कुमार शर्मा के अलावा मनोनीत सदस्यों नरेंद्र पाल सिंह, संजय बघेल, सचिन बघेल, प्रमोद कुमार पाल, हिमांशु झा, सौरव कुलश्रेष्ठ, धनपाल सिंह, रमेश चंद सविता, अंकित गुप्ता, महेश चंद बघेल, विवेक जैन, मुकेश दीक्षित, नवाब सिंह बघेल, जितेन यादव, महावीर सिंह वर्मा आदि सभी को सामुहिक रूप से शपथग्रहण कराई।
समारोह को तहसील ग्रामीण न्यायालय की जज श्रीमती संध्या बघेल, तहसीलदार ब्रह्मानंद कठेरिया, तहसीलदार न्यायिक रेणुका दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता नेमीचंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह बघेल, दलवीर सिंह, महावीर सिंह, राज कुमार दीक्षित, एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोवर्धन सिंह बघेल, उपनिबंधक राधारमण, सचिव मिश्रीलाल बघेल आदि ने विचार व्यक्त किए।समारोह में कमल सिंह, दिनेश बघेल, नवाब सिंह, रामजीलाल बघेल, संजय बघेल, ब्रह्मानंद जैन, सोनू कुलश्रेष्ठ, प्यारेलाल यादव, पत्रकार सुरेश बघेल, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश बघेल गारापुर, राजू शर्मा, संतोष दिक्षित, राजेश कुमार शर्मा शटरिंग नेमिचंद वार्ष्णेय, बीरेंद्र कुमार जैन बरहन, सुरेश पचौरी, मदनबाबू चंदेल आदि लोग उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार गुप्ता और अखिलेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com