गढवा बीमार पहुंचे कृष्णा रजवार की खुटहेरिया पंचायत में आयोजित जनता दरबार में भी नहीं हो सकी जांच

*बीमार पहुंचे कृष्णा रजवार की खुटहेरिया पंचायत में आयोजित जनता दरबार में भी नहीं हो सकी जांच*
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
*कांडी प्रखंड* के खुटहेरिया पंचायत में आयोजित जनता दरबार में भरतपहाड़ी के कृष्णा रजवार 60 वर्ष जो विगत एक वर्ष से बीमार हैं,भी पहुंचे।किन्तु उनका जांच नहीं हो सका।सुबह 11 बजे जनता दरबार में पहुंचे कृष्णा रजवार शाम तीन बजे तक लगभग चार घंटे खेत के मेड़ पर पड़े रहे। वे एक वर्ष पहले से टीबी की बीमारी से पीड़ित हैं।
वे चलने व बोलने में पूरी तरह असमर्थ हैं।
कृष्णा रजवार ने बताया कि उन्हें खुटहेरिया पंचायत के बीडीसी उदल राम यह कहकर बुलाए थे कि जनता दरबार में आपका भी इलाज होगा।किन्तु जनता दरबार में सिर्फ ब्लड प्रेशर व सुगर का जांच होने के साथ साथ कोरोना का टिका लगाया जा रहा था।
शारिरिक व आर्थिक रूप से लाचार कृष्णा जनप्रतिनिधि के झांसे में आकर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे।
Subscribe to my channel



