फिरोजाबाद ईवीएम वीवीपैट का प्रसार प्रचार कार्यक्रम

टूंडला 4 दिसंबर ईवीएम वीवीपैट का प्रसार प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत ईवीएम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को अपना मतदान किस प्रकार से करना है इसका प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर रो के द्वारा गांव गांव जाकर दिया जा रहा है जहां पर महिला मतदाताओं में खासा जोश नजर आ रहा है तथा वे युवा भी मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे ईवीएम मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह ने बताया की चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार चुनाव प्रचार गाड़ी गांव गांव जाकर मतदाताओं को अपने मत के प्रति जागरूक कर रही है साथ ही अधिक से अधिक मतदान करने को मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है श्री सिंह ने आगे बताया की जब मतदाता अपना मत देने के लिए मतदान कक्ष में जाएगा तो वहां पर वीवीपैट वोटर वेरीफाई वॉल पेपर एडिट ट्रे ल और बैलट यूनिट मतदान कक्ष में रखी हुई मिलेगी पीठासीन अधिकारी द्वारा कमांड देने के पश्चात मतदाता बैलट यूनिट के बटन को दबाकर वीवीपैट में देखेगा की उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसका वोट वहीं पर गया है या नहींमत का दान करने के तुरंत बाद मतदाता वीवीपैट की डिस्प्ले पर देखेगा डिस्प्ले पर एक रसीद दिखाई देगी जोकि 7 सेकंड तक रुकेगी इतने समय में मतदाता यह सुनिश्चित कर लेगा की उसका मत वहीं पर गया है जहां पर उसने अपने मत का दान किया है और मतदान की वीप की आवाज बंद होने के बाद मतदाता मतदान कक्ष के बाहर चला जाएगा आज मतदान केंद्र संख्या 76 प्राथमिक विद्यालय नगला दल व मतदान केंद्र संख्या 86 प्राथमिक विद्यालय घरौली मतदान केंद्र पर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक किया गया इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रणजीत सिंह अखिलेश बाबू राजकुमार चारग , लेखपाल अनिल कुमार और ईवीएम की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन साथ में रहा
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से पंडित श्याम शर्मा की रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



