Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मधेपुरा :: चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही प्रत्याशियों में पंचायत चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई!

Spread the love

 


मधेपुरा से कविता कुमारी की खास रिपोर्ट

मधेपुरा/घैलाढ़:- प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई! आगामी 8 अक्टूबर को मतदान होगा !
प्रखंड क्षेत्रों के कई पंचायतों में घैलाढ़ प्रखंड के निवर्तमान जिला पार्षद नूतन कुमारी आर्यन ने जनसंपर्क अभियान चलाई! इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के चकला, जागीर ,जयपुर ,परमानपुर, बिशनपुर ,चिकनोटवा ,बरदाहा गांव में अपने समर्थकों के साथ नूतन कुमारी आर्यन क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की! इस दौरान नूतन कुमारी आर्यन को विशेषकर युवा, महिला ,वृद्धजन, पुरुष का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है! इस दौरान जिला परिषद प्रत्याशी नूतन कुमारी आर्यन ने समर्थकों के साथ गांव के बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया! घर-घर जाकर अपने चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप दिखाते हुए इस पर वोट देने की मांग की! जो ईवीएम के क्रमांक संख्या 06 पर है वहीं जिला परिषद प्रत्याशी ने लोगों से बड़ी संख्या में समर्थन करने की अपील करते हुए क्षेत्र के समुचित विकास का वादा किया उन्होंने कहा कि प्रखंड में रह कर विभिन्न तरह के सरकार द्वारा मिलने वाली सभी योजनाओं को जन जन तक दिलाने का कार्य किए हैं और करते रहेंगे! उन्होंने कहा कि फिर से लोगों के बीच जिला परिषद प्रत्याशी के रूप में आकर समस्त प्रखंड वासियों से अपील करती हूं कि अपार मतों से विजई बनाएं उसने कहा कि क्षेत्र की चौमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है मौके पर कई समर्थकों ने बताया नूतन कुमारी आर्यन अपने पद पर रहकर लोगों के बीच करोना काल और किसी प्रकार की दुखद परिस्थिति एवं जनता के द्वारा किए हुए मांग को पूरा करती रही! लोगों ने कहा कि शिक्षित एवं युवा क्रांतिकारी महिला उम्मीदवार के रूप में हमारे क्षेत्र की बहू हमारे क्षेत्र की बेटी नूतन कुमारी आर्यन है जिनका चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप जिसका क्रमांक संख्या 6 है हम सभी को अपार मतों से इन्हें विजई बनाएंगे वहीं मौके पर समर्थकों में गजब का उत्सव देखने को मिल रहा था!

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com