Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है’.. सुनीलजैन

Spread the love

सुरेंद्र पाठक रिपोर्ट

….आज कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “फिट इंडिया ,फ्रीडम फॉर रन ‘रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने किया। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने आजादी से संबंधित नारे लगाए। रैली का उद्देश्य आजादी के अमर शहीदों को याद करना था। जिनके प्रयासों से हम को आजादी मिली। सामूहिक दौड़ में भाग लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने कालेज प्रांगण में देशभक्ति से संबंधित गीत गाए। कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है। हर स्वयंसेवक को फिट रहने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन के आयोजन के पीछे भारत वासियों को स्वस्थ रखना है।स्वयं सेवकों को प्रारंभ से ही शारीरिक व्यायाम एवं खेलकूद पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा ,ऋषि शर्मा, पंकज शर्मा, अशोक, राकेश ,देवलाल एवं अवधेश उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com