भवनाथपुर : *बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बिपियो ने पौधा लगाने का दिया निर्देश*

भवनाथपुर संवाददाता शिव कुमार की रिपोर्ट
भवनाथपुर प्रखंड के जेएसपीएलएस कार्यालय में बीपीओ के अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना से फलदार पौधा लगाने का दिया गया निर्देश। कार्यालय में सभी रोजगार सेवक एवं जेएसपीएलएस के सभी कर्मी एवं सभी पंचायत से लाभुक व बागवानी सखी महिलाएं की उपस्थिति में मीटिंग किया गया।बीपीओ जय राम ने बताया कि भवनाथपुर के 8 पंचायतों में मनरेगा के तहत फलदार वृक्षारोपण किया जाना है। जिसे लेकर सभी पंचायत से लाभुक एवं बगवानी सखी के माध्यम से सही तौर तरीके से वृक्षारोपण करने के लिए बताया गया। यह योजना 1 एकड़ पर चार लाख की लागत से 5 साल की योजना की गई है।मौके पर बीपीएम नीरज कुमार , एफटीसी चेतनाथ राम , एलसीआर सोनी देवी, कनीय अभियंता श्याम कुमार, रोजगार सेवक परमानंद ठाकुर ,दयानंद प्रजापति, शशी कुमार, धर्मराज सिंह ,मनोज कुमार , तहमिद आलम, के अलावे अन्य कर्मी एवं लाभुक मौजूद थे।
Subscribe to my channel



