Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा: युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा ने सभी प्रखंड अध्यक्षों का किया मनोनयन पत्र वितरण:-

Spread the love

दयानंद यादव रिपोर्ट
———————————————-
गढ़वा:-आज दिनांक 23/07/2021 दिन शुक्रवार को युवा राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह जी के अध्यक्षता में सभी प्रखंड के युवा राजद के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया,साथ ही गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी के विचार धारा से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों से दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा। 29 जुलाई को होने वाला
रिकॉर्ड तोड़ महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जिले में हल्ला बोल मार्च कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया।
मौके पर उपस्थित गढ़वा विधानसभा युवा नेता सोनू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों सोसितो की पार्टी है, युवा पार्टी के रीड होते हैं, राष्ट्रीय जनता दल में काफी संख्या में युवा साथी जुड़ रहे हैं।
वही युवा राजद जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह ने कहा की युवा राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार जी के निर्देशानुसार हमने आज सभी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष बनाने का काम किया है, और प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड में पंचायत और बूथ स्तर तक कमेटी को बनाएंगे।
आशा है कि अब हम लोग पूरे जिले में संगठन के लिए मजबूती से काम करेंगे।
अमर कुमार यादव को गढ़वा जिले के सह मीडिया प्रभारी तथा छोटू यादव, कामता सिंह, प्रभात कुमार को सोशल मीडिया का पदभार सौंपा गया।
नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष :-
डंडा प्रखंड उपेंद्र दुबे, रमकंडा जयप्रकाश यादव,गढ़वा सदर प्रखंड सफदर खान, रंका प्रमोद कुमार यादव, रमना राजीव ठाकुर, डंडाई प्रताप यादव, धुरकी प्रिंस कुमार यादव, खरौंधी जितेंद्र मेहता, केदार पंकज यादव, काण्डी सिताबी यादव, मझियांव ओम प्रकाश यादव, बरडिहा मुकेश यादव, चिनिया सुभाष सिंह, सगमा मंगलेश यादव, भवनाथपुर पंकज कुमार यादव, मेराल ब्रह्मदेव राज, बिशनपुरा आनंद कुमार, नगर उंटारी शिव व्रत बैठा,
वही आज के कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव उर्फ झूलन, धर्मेंद्र यादव,प्रेमचंद गुप्ता, नंदकिशोर, पंकज कुमार यादव, रवि गोंड़, उमेश कुमार, सिंधु चंद्रवंशी, मनीष कुमार के साथ काफी संख्या में लोग राजद की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित पाल, युवा जिला प्रवक्ता सतवंत कुमार यादव, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रोहित भारती, युवा साथी ऋषभ राज चंद्रा,युवा जिला महासचिव राजेश कुमार उर्फ मिंटू, जिला सचिव राजू पाल,कृष्णकांत सिंह, जितेंद्र राम आदि लोग मौजूद थे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com