Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड: प्रधानमंत्री मातृ , मातृ वन्दना,सुकन्या योजना का लक्ष्य शीघ्र करे पुरा

पाकुर से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़िया ( पाकुड़) शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में महिला पर्यवेक्षक आगाता हांसदा एवं मंदोदरी के अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता के साथ बैठक किया गया। बैठक में मासिक प्रतिवेदन लिया गया और प्रधानमंत्री मातृ योजना ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बताया गया कि इस कार्य में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करे।
पिरामल स्वास्थ्य के प्रखंड परिवर्तन पदाधिकारी मनोज महतो के द्वारा पोषण ट्रैकर एवं दस्त से संबंधित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कोविड -19 से बचाव हेतु नियमित रूप से मास्क लगाने, बार –बार अपने हाथों को साबुन से धोने , आदि की जानकारी साझा किया गया।
Subscribe to my channel


