भवनाथपुर : *एन ओ सी मिलने के बाद भी नहीं पूरा हुआ सड़क*

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार का रिपोर्ट
*एन ओ सी मिलने के बाद भी नहीं पूरा हुआ सड़क*
भवनाथपुर ।भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वनसानी पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक आने – जाने के लिए कोई भी सड़क नही है काफी समय बाद तो पिछले साल वन विभाग के द्वारा मुख्य सड़क से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क बनाने के लिए अनआपत्ति प्रमाण पत्र दे दिया। इसके बाद मिट्टी मोरम सड़क बनाने के लिए मनरेगा से स्वीकृति भी मिल गया लेकिन सुरेंद्र सिंह पिता दलु सिंह के द्वारा उक्त जमीन को जोत कोड कर दिया जा रहा है जिस से उक्त सड़क का निर्माण नही हो पा रहा है जिस से उप स्वास्थ केंद्र तक जाने में गर्भवती महिलाएं और मरीजो को जाने काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*क्या कहते हैं ग्रामीण*
ग्रामीण गुलाब यादव, शम्भू चंद्रवंशी, राजेश्वर पासवान, धर्मजीत पासवान का कहना है कि पिछले साल जून 2020 में ही सीओ, अमीन, थाना, वन विभाग, मुखिया, सहित सैकडों ग्रामीण के सामने नापी कर मुख्य सड़क से उपस्वास्थ्य केंद्र तक के लिए सड़क वन विभाग से निकाला गया था लेकिन सड़क आज तक नही बन पाया। जब कि वन विभाग भी अनआपत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है तो सड़क जल्द से जल्द बनना चाहिए।
*क्या कहते है मुखिया*
वनसानी पंचायत के मुखिया मंजू देवी का कहना है कि मुझे वन विभाग से अनआपत्ति प्रमाण पत्र मिला है मिट्टी मोरम सड़क भी स्वीकृति है उसमें जल्द ही काम लगेगा अगर कोई किसी भी तरह का रोक टेक करता है तो उसके खिलाफ कारवाई करने के लिए प्रसाशन को लिखा जाएगा।
Subscribe to my channel



