Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *चुनाव के दौरान हिंसा या अराजकता फ़ैलाने वाले जायेगें सीधे जेल -एस पी अजय कुमार*बवाल या उपद्रव होने पर – संबंधित थानाध्यक्ष होंगे जिम्मेदार*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई-जिले में कल शनिवार को होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर नामांकन के दिन सांडी,बेहदर आदि जगहों पर हुई घटनाओं का संज्ञान लेते हुए हरदोई का पुलिस महकमा सर्तक हो गया है।कल जिन जिन ब्लाको में चुनाव होने हैं वहां से संबंधित पुलिस प्रशासन को एस के चेतावनी भरे लहजे के साथ एलर्ट कर दिया गया है।एस पी के आदेशानुसार किसी भी स्तर पर बवाल या उपद्रव या किसी भी मतदाता पर अगर कोई दवाब बनाता है तो ऐसे व्यक्ति को किसी भी तरह छोड़ा नहीं जायेगा, पुलिस ऐसे लोगों को चिंहित कर उन पर मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजेगी।मतदान केन्द्र पर किसी भी हालात में भीड़भाड़ इकठ्ठा नहीं होगी।कोई भी रसूख दार या पहुंच का रूतबा दिखाने वाले व्यक्ति मतदान केंद्र के आसपास तो दूर उस क्षेत्र में भी नहीं होने चाहिए।एस पी द्धारा चुनाव क्षेत्र वालें सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी के साथ ही सचेत किया गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com