Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई

Spread the love

जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर शेड विकास घटक-2.0 वाटर शेड सेल कम डाटा सेंटर (डब्ल्यू सीडीसी)/जिला समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने वाटर शेड विकास घटक, परियोजना का उद्देश्य, माइकों वाटर शेड, डब्ल्यू डीसी योजना के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि की मदवार प्रगति, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका संवर्धन, उत्पादन प्रणाली, मिट्टी पानी और अन्य संसाधनों का संरक्षण करना और भूजल पुनर्भरण के लिए सिस्टम का उपयोग, प्राकृतिक खतरों के प्रभावो को कम करना आदि विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा बिन्दुवार किया।
जिलाधिकारी ने गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए संयुक्त कृषि निदेशक भूमि संरक्षण बांदा एवं उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए कि जो कार्य वित्तीय वर्ष में कराए गए हैं वह संतोषजनक नहीं है आप लोग लगातार समीक्षा करके प्रगति कराए उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जो कार्य कराए जाने हैं उन्हें समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाए उन्होंने कहा कि हैंडपंपों के पास शोक पिट भी बनाया जाए, उन्होंने कहा कि वाटर शेड विकास घटक के अंतर्गत जो भी कार्य कराया जाए उसमें वृक्षारोपण का भी प्रावधान करें तथा फलदार पौधे भी लगवाए जाए जो कार्य इस योजना के अंतर्गत कराए जा रहे हैं उनमें बोर्ड अवश्य लगाया जाए। संयुक्त कृषि निदेशक भूमि संरक्षण बांदा ने बताया कि वर्षा जल संचयन हेतु भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटर शेड विकास घटक के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के 34 जनपदों में वाटरशेड विकास घटक की परियोजना स्वीकृत की गई है जो यह परियोजना 5 वर्ष तक कार्य कराएगी उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट में इस योजना के अंतर्गत विकासखंड कर्वी एवं पहाड़ी में 28 गांवों पर कार्य माइक्रो वाटर शेड के कराया जा रहा है, जिसमें परियोजना का कुल क्षेत्रफल 5800हेक्टेयर एवं धनराशि 1276.00 लाख रुपए प्रस्तावित है। जिसमें 5 वर्षों में योजना के अंतर्गत कार्यों को संतृप्त करना है। जिलाधिकारी ने सभी भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए की जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वाटर शेड विकास घटक के कार्यों को करने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं उसी लाइन के अनुसार कार्यों को कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, संयुक्त कृषि निदेशक भूमि संरक्षण बांदा श्री राजीव झां,उप निदेशक कृषि श्री राजकुमार, सहायक निदेशक मत्स्य श्रीमती भानु चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पांडेय, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री तुलसीराम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री सुनहरी लाल, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई श्री पी के मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री आशुतोष कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी श्री तुलसीराम, श्री राजकुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*पत्रकार राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com