Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सरधुआ गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलुस शांतिपूर्वक मनाया गया

सरधुआ गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलुस शांतिपूर्वक मनाया गया

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़ सरधुआ गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलुस शांतिपूर्वक मनाया गया
मोहम्मद साहब का जन्मदिन ‘ मिलाद-उन-नबी’ इस तरह मनाया जाता है उत्सव
ईद का अर्थ होता है उत्सव मनाना और मिलाद का अर्थ होता है जन्म होना। ईद-ए-मिलाद के रूप में जाना जानेवाला दिन, मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस्लाम में बेहद महत्वपूर्ण यह दिन इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। हालांकि मोहम्मद साहब का जन्मदिन एक खुशहाल अवसर है लेकिन मिलाद-उन-नबी शोक का भी दिन है। क्योंकि रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ही पैगंबर मोहम्मद साहब खुदा के पास वापस लौट गए थे। यह उत्सव मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं की भी याद दिलाता है।

मिलाद-उन-नबी इस्लाम के प्रमुख पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव है। ऐतिहासिक ग्रंथों के अनुसार, मोहम्मद साहब का जन्म सन् 570 में सऊदी अरब में हुआ था। इस्लाम के ज्यादातर विद्वानों का मत है कि मोहम्मद का जन्म इस्लामी पंचांग के तीसरे महीने के 12वें दिन हुआ है। अपने जीवनकाल के दौरान, मुहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की स्थापना की, जो अल्लाह की इबादत के लिए समर्पित था। सन् 632 में पैगंबर मोहम्मद साहब की मृत्यु के बाद, कई मुसलमानों ने विविध अनौपचारिक उत्सवों के साथ उनके जीवन और उनकी शिक्षाओं का जश्न मनाना शुरू कर दिया।.. हैदरी कमेटी सरधुआ नौजवानों ने रज्जाक खान सफात खान हैदर खान कमेटी के सदस्य लोगों ने जुलूस को अंजाम तक पहुंचाया 🌺रिपोर्टर जावेद खान की खास रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com