गढवा हरिहरपुर के भावी मुखिया प्रत्याशी सह युवा समाजसेवी शशि शेखर साहू उर्फ मिंटू जी ने मझिगावॉ के मैदान मे फुटबॉल प्रदान कर मैच की शुरूआत की

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

कांडी युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने को लेकर कांडी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मझिगावॉ गांव के खेल मैदान में शनिवार को युवा समाजसेवी सह हरिहरपुर पंचायत के भावी मुखिया उमीदवार शशि शेखर साहू ने सैकडो युवाओं के बीच फूटबॉल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
फुटबॉल पा कर सभी युवा प्रसन्न होते हुए एक साथ जोरदार तालियों से शशि शेखर साहू का अभिवादन किया। यह मैच आजाद फुटबॉल क्लब द्वारा खेलाया गया जिसमे हरिहरपुर एवं महुआधाम टीम शामिल था।
फुटबॉल क्लब का संरक्षक श्री लक्ष्मण राम थे एवं रेफरी की भूमिका श्री लक्ष्मण राम ने निभाया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए शशि शेखर साहू ने कहा कि हरिहरपुर पंचायत या कांडी
प्रखंड के खिलाडिय़ों की खेल प्रतिभा को दबने नहीं दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो प्रखंड के होनीहार खिलाड़ियों को जिला से लेकर राज्य स्तर तक ले जाने में उन्हें भरपूर मदद दी जाएगी।
मौके पर- , समाजसेवी दयानंद यादव महेंद्र सिंह, मुंशी बैठा, देवनाथ राजवंशी,सुनिल कुमार, मझिगावॉ पंचायत के समाजसेवी मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel



