पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन
पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

*पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन*
चित्रकूट मऊ पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ में 11 दिसंबर 2023 को बुधवार को उत्सव का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का आरंभ 11:00 बजे प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम मूख्य अतिथि के रूप में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी व उप जिलाधिकारी मऊ ने सरस्वती पूजन करके वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं शिवकुमार त्रिपाठी की स्मृति में स्वर्गीय पंडित सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने जो इस विद्यालय के प्रणेता व संस्थापक थे उन्होंने विद्यालय को बनवाया था। विद्यालय के बच्चों द्वारा भव्य और रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, शराब ,शोषण, भ्रष्टाचार, एकता, देशभक्ति,व मनोरंजन आदि से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिससे बच्चों को प्रोत्साहन के लिए उनको पुरस्कार भी विद्यालय के तथा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा वितरित किए गए। पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज मऊ के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी पधारे और बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। विशिष्ट अतिथि में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी मिश्र व उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम अविरल 4:00 बजे तक चलता रहा। विद्यालय के सभी पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने 100% उपस्थित देकर कार्यक्रम को सहजता से अच्छे ढंग से निपटाया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में अभिभावक गण तथा क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया। विद्यालय के व विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह के संचालक प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी एडवोकेट तथा विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य महेंद्र प्रताप त्रिपाठी एडवोकेट उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप त्रिपाठी ने कार्यक्रम कलोकन किया। पंडित शिवकुमार इंटर कॉलेज के सभी अध्यापक कृष्ण कुमार शुक्ला, अमित द्विवेदी, प्रकाश यादव ,सूरज, वीरेंद्र, सविता, अभय, सुरेश चंद्र यादि ने विद्यालय के वार्षिक उत्सव में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मऊ के क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन जैसे अनुराग रस्तोगी, डॉक्टर शैलेश रस्तोगी ,संदीप त्रिपाठी समाजसेवी, काशी त्रिपाठी पंडित जी बहुत से प्रबुद्ध जन आए और बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम का आनंद भी लिया।
*जिला संवाददाता पं के राजा पांडेय के खास रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



