Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

धन्यबाद सह सम्मान समारोह में पहुंचे विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह

धन्यबाद सह सम्मान समारोह में पहुंचे विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* धन्यबाद सह सम्मान समारोह में पहुंचे विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह।कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां आज रविवार 10 सेप्टेम्बर को जिले के पतरघट प्रखंड के धबोली गांव में जदयू के एमएलसी प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह पहुंचे ।जहां धन्यवाद और सम्मान समारोह का आयोजन हाई स्कूल के मैदान मे किया गया। इस दौरान संजय सिंह को धबोली गांव के लोगों ने स्मृति चिन्ह, पाग चादर और तलवार देकर सम्मानित किया गया।इस समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य इंदु सिंह,ब्रजमोहन सिंह,अजय सिंह,ललित सिंह,राहुल कुमार सिंह,निखिल मंडल, राणा सिंह,चंद्रशेखर सिंह आजाद,मुखिया पंकु सिंह सहित कई लोग मौजूद दिखे।
इस दौरान एमएलसी संजय सिंह ने कहा की धन्यवाद और सम्मान समारोह के दौरान धाबोली गांव आया हूं। पटना में हर साल महाराणा प्रताप का पुण्य तिथि मनाया जाता है। माननीय मुख्यमंत्री जी से महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति लगाने की मांग की गई थी जिसमे धबोली गांव और पूरे बिहार का बड़ा योगदान था मुख्यमंत्री ने पटना के हर्ट ऑफ द सीटी में मूर्ति लगाने का काम किए और राजकीय समरोह की घोषणा किए। जिस वजह से आज धन्यवाद और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे धन्यवाद देने पहुंचा। आपका ताकत मीला जिस वजह से मैं मुख्यमंत्री जी के पास रखा और आज मूर्ति भी लग गया और राजकीय सम्मान भी मीला।
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा एक महाराणा फाउंडेशन का निर्माण किया जा रहा है जिसके तहत एक कमिटी बनाई जायेगी जिसमे बीस लड़कियों का शादी कराना, मेघावी बीस लड़कियों को पढ़ाना और ऐसे लोग जिसे आर्थिक मदद की आवश्यकता है वैसे लोगों का चयन किया जायेगा जिसके तहत जो कमिटी निर्णय लेगी उस हिसाब से तीन से चार लाख रूपया मदद किया जायेगा। इतना ही नही पूरे बिहार मे महाराणा प्रताप भवन बनाने की बात कहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com