Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कई लोग-नीरज बबलू।

बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कई लोग-नीरज बबलू।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बीजेपी के संपर्क में जेडीयू के कई लोग-नीरज बबलू। रत्नेश सादा ऑडियो वायरल मामले में साधा निशाना। कहा-टूट की कगार पर है JDU ।

*एंकर :-* SC/ST मंत्री रत्नेश सादा के ऑडियो वायरल मामला में सियासत हुआ तेज , बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने इसी बहाने बिहार सरकार एवं जनता दल यूनाइटेड पर साधा निशाना कहा कि जनता दल यूनाइटेड टूट के कगार पर है बहुत ही जल्द यह नैया डूबने वाली बात कह कहकर राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है।
आज अपने नयाबाजार स्थित आवास पर बातचीत के क्रम में कहा कि जनता दल यू में महादलितों को अपमानित करने का होड़ सा लगा हुआ है चांहे वो मुख्यमंत्री हो या कोई दूसरा मंत्री हो महादलितों को टारगेट करके अपमानित किया जा रहा है और एक मंत्री दूसरे मंत्री से लड़ते रहते है ऐसा प्रतीत होता है कि वहां पूरी तरह भगदड़ की स्थिति है सब लोग समझ रहे है कि जनता दल यू एक डूबती नैया है कभी भी डूब जाएगी सभी भागने के लिए तैयार है मैक्सिमम लोग भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में है और मुझे लगता है कि बहुत ही जल्द आने वाले समय मे मंत्री विधायक,सांसद सब जो भी है सभी भाग कर भारतीय जनता पार्टी में भाग कर आ जाएंगे पूरी तरह जनता दल यूनाइटेड टूट के कगार पर है बहुत ही जल्द यह नैया डूबने वाली है।
सच मायने में देखा जाय तो मंत्री के ऑडियो वायरल ने विपक्षियों को एक राजनीतिक हथियार दे दिया जिस पर राजनीतिक सियासत तेज हो गया है और इसका हश्र क्या होगा यह तो आने वाला वक्त बतायेगा पर वर्तमान में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

*BYTE :-* बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com