फिरोजाबाद शिव शक्ति माता मंदिर राधा नगर कॉलोनी टूंडला के तत्वावधान में एक भागवत कथा का आयोजन
शिव शक्ति माता मंदिर राधा नगर कॉलोनी टूंडला के तत्वावधान में एक भागवत कथा का आयोजन

टूंडला फिरोजाबाद
शिव शक्ति माता मंदिर राधा नगर कॉलोनी टूंडला के तत्वावधान में एक भागवत कथा का आयोजन अलावलपुर रोड पर किया जा रहा है जिसमें मनसा देवी की प्राण प्रतिष्ठा भी होगी यह जानकारी मंदिर के महंत आचार्य स्वामी धीर बाबा महाराज ने देते हुए बताया के भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा 28 नवंबर को कलश यात्रा के साथ ही प्रारंभ होगी जो 4 दिसंबर तक चलेगी 5 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है उन्होंने बताया कथा व्यास श्रद्वेय राधा जी वृंदावन वाली होंगी इस भागवत कथा के व्यवस्थापक उदयवीर सिंह फौजी दीपू ठाकुर देवेंद्र प्रधान राकेश सिंह हाकिम सिंह नरोत्तम रविंद्र आदि लोग होंगे उन्होंने बताया कि भागवत कथा दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी उन्होंने क्षेत्रवासियों से भागवत कथा में आकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



