वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उसके भाई पर धमकी देने का आरोप। सहरसा में पीड़ित ने लगाई गुहार। नाबालिग से रेप का है मामला।
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उसके भाई पर धमकी देने का आरोप। सहरसा में पीड़ित ने लगाई गुहार। नाबालिग से रेप का है मामला।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्लग :-* वार्ड पार्षद प्रतिनिधि उसके भाई पर धमकी देने का आरोप। सहरसा में पीड़ित ने लगाई गुहार। नाबालिग से रेप का है मामला।
*ANCHOR :-* सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती निवासी मोo अली कौशर ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि सदर थाना कांड संख्या 709/23 मामले में नामजद अभियुक्त मोo तारिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। जिसको लेकर नामजद मोo तारिक व नामजद के दो भाई मोo विक्की व मोo महावीर दोनों पिता मोo रईस सहरसा बस्ती निवासी के द्वारा मुझे मजदूरी पर जाने एवं आने के क्रम में जान से मारने की धमकी हमको देते रहते है। मुझे कल भी रोककर रास्ते मे केश उठाने की धमकी दे रहा है,जिसको लेकर मुझे जान से मारने की भी धमकी दिया। वही आवेदन में पीड़ित ने बताया कि मुझे नामजद के द्वारा केश उठा लेने की बात भी कह रहे है,नही तो जान से मारने की धमकी देते आ रहे है।और बोलते है,की तुम्हारे गाँव के ओर थाना पुलिस मेरा कुछ नही बिगाड़ सकता है। वही पीड़ित ने लिखित आवेदन में यह भी बताया कि नामजद अभियुक्त मोo तारिक के भाई मोo महावीर व मोo विक्की ने रास्ते मे रोककर मुझे गाली गलौज करते हुए कहा कि मेरे भाई तारिक के विरुद्ध जो केश तुम्हारी बेटी ने की है,उसे उठा लो नही तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। नामजद व्यक्ति के वजह से हमलोग पूरा परिवार काफी डरे सहमे व भयभीत भी है। वही इस मामले की जानकारी सदर थाना सहित जिले के वरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर जान की गुहार लगाने पहुँचे। लेकिन मुझे कोई भी पदाधिकारी भी आश्वासन नही दे रहे है। हम पूरे परिवार नामजद अभियुक्त के डर से डरे सहमे है,कोई डर से बाहर नही निकलता है,वही इस मामले को लेकर सहरसा पुलिस अधीक्षक से भी जान की गुहार लगाते हुए अभियुक्त के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
Subscribe to my channel



