बाँदा रोड न बनने से आवागमन में परेशानी का सामना

बाँदा उत्तर प्रदेश

बाँदा जनपद के कस्बा तिंदवारी मोहल्ला गांधीनगर नगर पंचायत तिंदवारी जिला बांदा, बांदा फतेहपुर मार्ग पेट्रोल पंप के सामने नई आबादी में कम से कम 300 लोगों की आबादी है रोड न बनने से आवागमन में परेशानी का सामना मोहल्ले के वासियों को करना पड़ रहा है पैदल चलना मुश्किल हो रहा है कोई भी साधन वहां से निकल नहीं पा रहे हैं कई बार मोहल्ला गांधी नगर के वासियों ने कार्यालय नगर पंचायत को प्रार्थना पत्र व मौखिक सूचना देकर रोड बनवाने का आग्रह किया है किंतु कार्यालय नगर पंचायत की शिथिलता के चलते वह रोड अभी तक नहीं बन पाई और अधिशासी अधिकारी द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं हो पाया अब गांधी नगर की जनता ने संकल्प लिया है कि अगर नगर पंचायत नहीं बनवा रही तो मोहल्ले से चंदा करा कर रोड का निर्माण करवाया जाएगा मौके पर पहुंचे पूर्व चेयरमैन बृजेश सिंह पटेल ने लोगों को आश्वासन दिया कि हम लिखित में उच्च अधिकारियों को सूचना देंगे नहीं तो मैं स्वयं लोगों के साथ मिलकर रोड के निर्माण में आपका सहयोग दूंगा उस रोड में काम आज से शुरू हुआ जिसमें वहां की जनता ने अपना श्रमदान देकर व पूर्व चेयरमैन बृजेश पटेल ने अपना श्रमदान देकर रोड की मिट्टी बराबर करवाई और उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया मौके पर राम सुधार मिश्रा विनय तिवारी कुलदीप तिवारी कल्लू वर्मा राम सुचित वर्मा राजा वर्मा अरविंद वर्मा दर्जनों लोग श्रमदान में उपस्थित थे
रिपोर्ट—अजीम मोहम्मद
Subscribe to my channel


