Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज अर्द्धसैनिक बल के जवानों और पचोखरा पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया

Spread the love

वीओ- फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में 20 फरवरी को मतदान होना है। मतदान को निर्विघ्न संपन्न कराए जाने को लेकर रविवार को पचोखरा पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जवान पचोखरा, श्रीनगर, नगला गंगाराम, देवखेड़ा होते हुए वापस पचोखरा पहुंचे और वहां से शिवसिंहपुर तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष पचोखरा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे, इसीलिए यह फ्लैग मार्च किया गया है। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com