Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

जदयू नेता ने की महिला दरोगा को जलाने की कोशिश

जदयू नेता ने की महिला दरोगा को जलाने की कोशिश

Spread the love

*स्टोरी :-* जदयू नेता ने की महिला दरोगा को जलाने की कोशिश। पंप से पेट्रोल निकाला और पुलिसकर्मियों पर फेंका। माचिस से आग लगाने जा रहा था।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते बुधवार को सुशासन की सरकार में देर रात जदयू नेता की गुंडा गर्दी सामने आई है।अपराधियों को पकड़ने गयी पूलिस पर पेट्रोल छिड़क कर जान लेने का किया प्रयास।जिसका वीडियो आया सामने।यह वायरल वीडियो नगर निगम क्षेत्र के सहरसा बस्ती का बताया जा रहा है।और कल देर रात का है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जदयू नेता कैसे गुंडा गर्दी करते दिख रहे हैं।पेट्रोल पंप के नोजल से पेट्रोल निकाल कर पेट्रोल छिटते नजर आ रहे हैं और पूलिस से नोक झोंक भी करते दिख रहा है।ये जदयू नेता का नाम ओवेस करनी उर्फ चुन्ना बताया जा रहा है जो नगर निगम क्षेत्र के सहरसा बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।आज गुरुवार को सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
वहीं सदर थानां अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कल मेरा पुलिस ऑफिसर वाहन चेकिंग करने बाइक से सहरसा बस्ती गए हुए थे ।वाहन चेकिंग के दौरान कुछ युवक से पूलिस को बहस हो गयी थी।उसके बाद बस्ती के लोगों के द्वारा पूलिस के साथ हाथा पाई और मारपीट कर लिया।इस मामले में कांड दर्ज कर जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर हमारे ऑफिसर बस्ती गए हुए थे ।उसके बाद सूचना मिली कि कुछ अपराधी लोग चुन्ना के घर पर है ।पुलिस ऑफिसर चुन्ना के घर पर गया और जांच कर आ रहे थे ।उसी दौरान ओवैसी करनी उर्फ चुन्ना के द्वारा हमारे पूलिस कर्मी पर बगल में पेट्रोल पंप के टंकी से पेट्रोल लेकर छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया और उसके साथ मारपीट भी की गई साथ ही साथ बदतमीजी भी किया गया।उन्होंने ये भी बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com