Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

छेड़खानी का विरोध करना 24 वर्षीय युवक को पड़ा मंहगा

छेड़खानी का विरोध करना 24 वर्षीय युवक को पड़ा मंहगा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* छेड़खानी का विरोध करना 24 वर्षीय युवक को पड़ा मंहगा। लाठी डंडे से मारकर किया जख्मी। जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां आज मंगलवार को छेड़खानी का विरोध करना 24 वर्षीय युवक को मंहगा पड़ा।लाठी डंडे से पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती है।जहां इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के डुमरेल वार्ड नं 26 की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई ।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का नाम अजय कुमार है और सदर थाना क्षेत्र के डुमरेल वार्ड नं 26 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज मंगलवार को कुछ मनचले युवक किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसका विरोध यह युवक ने किया।इसी बात को लेकर मनचले युवक के पिता ने लाठी डंडे से पीटकर सिर फार दिया।जिससे वह युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां जख्मी इलाजरत है।
वहीं जख्मी के भाई दिलीप कुमार की माने तो मनचला युवक सब एक लड़की को छेड़छाड़ कर रहा था।मेरा भाई जब इसका विरोध किया तो वो लोग लाठी डंडे से पीटकर सर फोर दिया।अभी भाई को सदर अस्पताल में भर्ती करवाये हैं।
वहीं एससी एस्टी थानां अध्य्क्ष दास जी की माने तो घटना की सूचना मिली है।आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com