Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

युवक को मधु गुटखा का पैसा नहीं देना परा मंहगा। दबंग दुकानदार ने युवक को कनपट्टी में मारी गोली। युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

युवक को मधु गुटखा का पैसा नहीं देना परा मंहगा। दबंग दुकानदार ने युवक को कनपट्टी में मारी गोली। युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*सहरसा :-* युवक को मधु गुटखा का पैसा नहीं देना परा मंहगा। दबंग दुकानदार ने युवक को कनपट्टी में मारी गोली। युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत।

*सहरसा :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां देर शाम शुक्रवार 21 जुलाई को 35 वर्षीय युवक को मधु गुटखा का पैसा नहीं देना मंहगा पर गया।दबंग दुकानदार उक्त युवक को कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी।घटना सहरसा जिले के कनरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत तिलाठी गांव की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज शनिवार को सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
बतातें चलें कि उक्त मृतक युवक का नाम बबलू यादव है जो कनरिया ओपी क्षेत्र के तिलाठी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।बीते कल बबलू यादव एक दुकान पर गुटखा लेने गया था उस बबलू यादव के पास पैसा नहीं था।जब दबंग दुकानदार पैसे की मांग की तो बबलू यादव बोला अभी पैसा नहीं है।इसी बात को लेकर दोनो में तू तू मैं मैं होने लगी।उसके बाद दबंग दुकानदार बबलू यादव को कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर मौके वारदात से फरार हो गया।
वहीं मृतक युवक के पिता उपेन्द्र यादव की माने तो मेरा बेटा बबलू यादव दुकानदार के पास मधु गुटखा लेने गया था,उसके पास पैसा नहीं था।दुकानदार बोला बबलू को पैसा दो बबलू बोला जो लौटते है तो दे देंगे।इसी बात को लेकर दुकानदार और बबलू के बीच विवाद होने लगा उसके बाद दुकानदार सहित चार लोग मिलकर मेरे बेटे नीतीश के साथ मारपीट करने लगा जब बेटा दुकानदार को पकड़ा तो रूपेश यादव ने कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दिया।
कनरिया ओपी अध्य्क्ष अमर ज्योति ने बताया कि देवन यादव के दुकान पर युवक रात के साढ़े 9 बजे गुटखा उधार मंगा।जब गुटखा उधार नहीं दिया तो दुकानदार और बबलू यादव के बीच विवाद उतपन्न हुआ।उसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दिया और फरार हो गया।जांच की जा रही है बहुत जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com