टूंडला थाने में अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र श्रीमती आशा पत्नी दीपक निवासी कच्चा टूंडला प्रसाद टॉकीज के पीछे
टूंडला थाने में अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र श्रीमती आशा पत्नी दीपक निवासी कच्चा टूंडला प्रसाद टॉकीज के पीछे

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला थाने में अपने पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र श्रीमती आशा पत्नी दीपक निवासी कच्चा टूंडला प्रसाद टॉकीज के पीछे थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद ने अपने पति दीपक पुत्र श्री राम प्रताप निवासी उपरोक्त के विरुद्ध (शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न आदि करने के संबंध में) आज दिनांक 09/06/2023 को एक प्रार्थना पत्र दिया था। आशा तथा दीपक उपरोक्त की शादी को लगभग 21 वर्ष हो चुके हैं । जिनके दो बच्चे प्रिंस उम्र 16 वर्ष व समीर उम्र करीब 12 वर्ष हैं। उक्त प्रार्थना पत्र पर विशेष ध्यान देते हुए दोनों पक्षों को महिला रिपोर्टिंग चौकी, टूंडला पर बुलाकर, काफी देर काउंसलिंग की गई जिससे दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया है। उक्त दोनों पक्षों के परिजनों ने काफी खुशी ज़ाहिर करते हुए पुलिस को धन्यवाद किया। जिसके बाद महिला रिपोर्टिंग चौकी टूंडला से दोनों पक्षों को सकुशल रवाना किया गया।
म0उ0नि0 अलवीना पठान चौकी प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी टूंडला, फिरोजाबाद।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


