सहरसा बिहार की सहरसा जिले मैं अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि सहरसा पुलिस ने भारी संख्या में हथियार व गोलियों को गिरफतार एसपी लिपि सिंह ने प्रेस की

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम
सहरसा पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मिली है भारी संख्या में हथियार कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव से संबंधित है जहां सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड में चौथे चरण में मतदान को लेकर सौरबाजार थाना क्षेत्र के रौता खेम पंचायत अंतर्गत इनरवा गांव में डूब दो गुटों की प्रतिद्वंदता को लेकर देवानंद यादव और उसके समर्थकों द्वारा गोलीबारी की गई देवानंद यादव और उसके गिरोह के सदस्यों के द्वारा की गई। सौर बाजार थाना में मामला दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की गई एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक निशिकांत भारती के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में कई थानाध्यक्ष को इस टीम में संलिप्त किया गया । पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने सहरसा सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 27 अक्टूबर को तड़के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई रौता बंसी गांव में अपराधी देवानंद यादव के घर पर छापेमारी की दौरान अपराधी देवानंद यादव के घर पर एक स्कॉर्पियो को जप्त किया गया गाड़ी के अंदर एक लोडेड पिस्टल तथा 48 गोलियां बरामद की गई पुलिस ने दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की जहां सत्यनारायण सादा , केलु सादा ,नरेश सादा, और चंद्र कुमार सादा, की गिरफ्तारी की गई इसके पास से 4 देशी राइफल 124 राउंड गोलियां बरामद की गई सत्यनारायण सादा, केलु सादा, और नरेश सादा, के पास से भी थ्री फिफ्टीन बोर की गोलियां तथा चंद्र कुमार सादा, से थ्रीनट थ्री राइफल की गोलियां बरामद की है वही रौता खेम गांव में बालेश्वर सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई जहां एक लोडेड कट्टा तथा पांच अतिरिक्त गोलियां बरामद की गई पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 4 राइफल एक पिस्तौल एक देसी कट्टा और 178 गोलियो की बरामदगी की गई है इसके अलावा दो बिन्दोलिया दो गोली रखने का झोला 14 चार्जर जिसमें गोलियों को रखा जाता है एक गोली रखने का बैग तथा कई अन्य दूसरे सामान के भी बरामदगी की गई बताया जा रहा है कि नया नगर मुसहरी से गिरफ्तार सभी अभियुक्त देवानंद यादव गैंग से जुड़े हुए हैं साथ ही साथ बताया गया है कि कुख्यात अपराधी देवानंद यादव ने ही अपने पांच से छह साथियों के साथ मिलकर मतदान के दिन फायरिंग की थी और फायरिंग करने के बाद उसने ही सारे हथियार को इनके यहां लाकर रखा था वहीं जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि सहरसा पुलिस ने की है फिलहाल मैन अभियुक्त कुख्यात अपराधी देवानंद यादव फरार चल रहे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
BYTE:- एसपी सहरसा :- लिपि सिंह
Subscribe to my channel



