Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली। गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। 5.89 लाख लूट कर अपराधी फरार।

सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली। गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। 5.89 लाख लूट कर अपराधी फरार।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सीएसपी संचालक को अपराधियों ने मारी गोली। गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती। 5.89 लाख लूट कर अपराधी फरार।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहाँ सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद गावँ के रहने वाले चंदन पासवान व नन्दन पासवान को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है, इस बात की जानकारी परिजनों को मिलते ही दोनों घायल यवक को नजदीकी पीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया,जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल पीड़ितों को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ परिजनों ने दोनों भाई के स्तिथि को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से जिले के सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती करवाया ।
वहीं जख्मी का इलाज कर रहे डॉक्टर विजय शंकर ने बताया कि अभी दोनों भाई की स्तिथि गम्भीर बनी हुई है, एक घायल के बाएं पंजरे में गोली फंसी है, जिसके ऑपरेशन की तैयारी की जारही है,ताकि जल्द से जल्द इलाज किया जा सके।
वहीं पीड़ित के चाचा चिन्तु पासवान ने बताया कि हम एसबीआई का सीएसपी ग्रहाक सेवा केंद्र सोनबरसा में चलाते हैं, अपने नजदीक सेवा केंद्र सोनबरसा राज से 5 लाख 89 हजार रुपया केस लेकर अपने बैंक जा रहे थे, रास्ते मे पुरुलिया के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने हथियार दिखा कर सारा रुपया लेकर चलते बने, वहीं इस बात की जानकारी पीड़ित ने अपने भतीजे चन्दन पासवान को दी गावँ से आने के क्रम में अपराधियों का पीछा करते समय अपराधियों से हाथापाई हो गई। जिसके बाद अपराधियों ने दोनो भाई को गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।
वहीं सोनवर्षा राज थानां अध्य्क्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि घटना घटित हुई है।जांच की जा रही है।बहुत जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com