बिना प्रमाण के खबर चलाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा। पीड़िता ने सहरसा SP-DSP से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी और मां की इज्जत को उछाला।
बिना प्रमाण के खबर चलाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा। पीड़िता ने सहरसा SP-DSP से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी और मां की इज्जत को उछाला।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बिना प्रमाण के खबर चलाना यूट्यूबर को पड़ा महंगा। पीड़िता ने सहरसा SP-DSP से लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी और मां की इज्जत को उछाला।
*एंकर :-* ख़बर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां एक युट्यूबर के पत्रकार को बिना प्रशासनिक पुष्टि किये हुए गलत ख़बर चलाना मंहगा पड़ा।गलत ख़बर चलाने को लेकर पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी माँ के साथ आज 3 जुलाई सोमवार को एसपी,डीएसपी ,और सदर थाने में पहुंचकर दो लोगों पर उनके विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की का काल्पनिक नाम रूबी है जो सदर थाना क्षेत्र के सराही मोहल्ले की रहने वाली बतायी जा रही है।पीड़ित नाबालिग लड़की अपने आवेदन में जिक्र किया है कि विगत 23 जून को नाबालिग पीड़ित लड़की अपनी किसी बात को लेकर छोटी बहन के साथ झगड़ा की थी ।झगड़ा होने के बाद पीड़ित लड़की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिस भी की थी और वह बेहोश हो गयी थी।जिसके बाद उक्त नाबालिग लड़की को छोटी बहन और बगल के पड़ोसी राजीव रंजन के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।जहां डॉ बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था।पीड़ित नाबालिग लड़की को निजी क्लिनिक में करवाया गया भर्ती जहां तकरीबन 24 दिन इलाजरत रही।पीड़ित ने आवेदन में ये भी जिक्र की है परोस के रहने वाले राजीव रंजन गलत बयानबाजी कर युट्यूबर इंद्रदेव को देकर मेरी माँ के इज्जत को सोशल मीडिया में वायरल किया।और इसी को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पीड़ित लड़की की माँ ने बताया कि मेरी दोनो बेटी आपस में झगड़ा की थी।और बड़ी लड़की झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली थी।उसके बाद हम बेटी को लेकर डॉ के पास थे।और परोस के रहने वाले राजीव रंजन मेरे इज्जत को कचड़ा कचड़ा कर दिया।वो बोला जो इसकी माँ गलत आचरण की है बच्ची से गलत काम करवाती है।कौन ऐसी मां होगी जो इसतरह का काम करवाएगी।
वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि एक लड़की ने आवेदन दिया है जो उसके संबंध में गलत सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की गई है।उसके संबंध में विस्तार से आवेदन दिया गया है।उस आवेदन को जांच के लिए संबंधित सदर थाना को भेज दिया गया है।और वरीय पदाधिकारियों को भी सूचना दे दिया गया है।कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



