हरदोई : *तीन दिन से गायब संन्यासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव*

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई- हरियांवा थाना क्षेत्र के भीठी नेवादा गांव किनारे गन्ने के खेत में एक अधेड़ संन्यासी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा गया।शव पड़े होने से क्षेत्र में फैली सनसनी मौके पर लोगों की भारी भीड़ पहुंची।भारी पुलिस फोर्स के साथ ही एस पी अजय कुमार मौके पर पहुचे,पुलिस ने परिजनों की सहायता से शव की शिनाख्त,स्वामी नाम के एक स्थानीय निवासी संन्यासी के रूप में की,मृतक संन्यासी की बेटी बिटन के अनुसार संन्यासी तीन दिनों से घर से लापता थे।सोमवार शाम को सन्यासी का शव भीठी नेवदा गांव किनारे पड़ा देखा गया बेटी के अनुसार संन्यासी मंसूरनगर गांव में चतुरमासा के लिए जाने को कहकर गए थे और लापता हो गए,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,एस पी के अनुसार पुलिस शव पोस्टमार्टम करवा रही है रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



